अबनाः ईरान की रेडियो और टेलीवीजन संस्था के प्रमुख ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा जंग की वास्तविकताओं को प्रसारित कर ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने पश्चिमी मीडिया के एकाधिकार को तोड़ दिया है।
इज़्ज़तुल्लाह ज़रग़ामी ने मंगलवार को जागरुकता शीर्षक के तहत अड़तीसवें मीडिया क्षितिज सम्मेलन में बल दिया कि इलाक़ाई एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों के बारे में जागरुक बनाने में ईरान ब्रॉडकास्टिंग की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा जंग में ज़ायोनी शासन के अपराधों की तस्वीरों के प्रेस टीवी, अलआलम टीवी और हिस्पान टीवी से प्रसारण ने पश्चिम के संचारिक एकाधिकार को तोड़ दिया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
इज़्ज़तुल्लाह ज़रग़ामी ने मीडिया में विश्व साम्राज्य के व्यापक पूंजिनिवेश की ओर इशारा करत हुए कहा कि आधुनिक अज्ञानता व्यापक प्रचार के ज़रिए जागरुकता को दबाना चाहती है।
26 अगस्त 2014 - 18:50
समाचार कोड: 633701
ईरान की रेडियो और टेलीवीजन संस्था के प्रमुख ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा जंग की वास्तविकताओं को प्रसारित कर ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने पश्चिमी मीडिया के एकाधिकार को तोड़ दिया है।