अबनाः ग़ज़्ज़ा जंग को समाप्त कराने के लिए महमूद अब्बास नई योजना प्रस्तुत करने जा रहे हैं।
लंदन से प्रकाशित होने वाले अरबी भाषा के समाचारपत्र अलहयात ने अपने मंगलवार के संस्करण में लिखा है कि फ़िलिस्तीन की तथाकथित स्वशासित सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास रामल्लाह में फ़िलिस्तीनी नेताओं के साथ भेंट में नया प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
एक वरिष्ठ फ़िलिस्तीनी अधिकारी के अनुसार इस प्रस्ताव में सुरक्षा परिषद से मांग की जाएगी कि वह प्रस्ताव पारित करके ज़ायोनियों के हाथों फ़िलिस्तीन की भूमि के अतिक्रमण की समाप्ति की समय सीमा निर्धारित करे। उन्होंने बल दिया कि मैं चाहता हूं कि विश्व के सामने ग़ज़्ज़ा जंग के विषय को रखा जाए और इसकी पुनरावृत्ति से रोका जाए।
इस अधिकारी के अनुसार महमूद अब्बास की योजना इस बात पर आधारित होगी कि फ़िलिस्तीन की सरकार को संयुक्त राष्ट्रसंघ की सदस्यता रहित देश घोषित किया जाए जिसका विश्व समुदाय को समर्थन करना चाहिए।
26 अगस्त 2014 - 18:47
समाचार कोड: 633700
ग़ज़्ज़ा जंग को समाप्त कराने के लिए महमूद अब्बास नई योजना प्रस्तुत करने जा रहे हैं।