26 अगस्त 2014 - 17:46
इराक़ में बम धमाका, 10 लोगों की मौत।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक भीड़-भाड़ वाले इलाक़े में कार बम के धमाके में कम से कम 10 आदमी हताहत हुए।

अबनाः इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक भीड़-भाड़ वाले इलाक़े में कार बम के धमाके में कम से कम 10 आदमी हताहत हुए।
इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह बम हमला पूर्वी बग़दाद के जदीदा इलाक़े में मंगलवार को सुबह वयस्त सयम में हुआ। इस आतंकवादी हमले में 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए। यह धमाका ऐसे समय हुआ जब सोमवार को बग़दाद सहित कई शहरों में हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 58 आदमी हताहत हुए। इन हताहत होने वालों में 15 नमाज़ी भी हैं जो सोमवार को बग़दाद में एक मस्जिद से नमाज़ पढ़ कर निकलते समय एक आत्मघाती हमले का शिकार हुए।
इराक़ में इस साल के आरंभ तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने तांडव मचा रखा है और इस गुट के आतंकवादियों ने उत्तरी और पश्चिमी इराक़ के कुछ इलाकों पर क़ब्ज़ा कर लिया है। इराक़ में समस्या उस समय और संकटमय हो गयी जब दाइश ने जून में अपने क़ब्ज़े वाले इलाकों में कथित ख़िलाफ़त का ऐलान कर दिया।
दाइश के आतंकवादी अपने कंट्रोल वाले इलाकों में आम लोगों, इराक़ी सैनिकों व अधिकारियों के जनसंहार सहित नृशंस अपराध कर रहे हैं।
इराक़ी सेना कुर्द पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ और हज़ारों की संख्या में स्वंयसेवी बलों के साथ दाइश के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है ताकि इन आतंकवादियों को क़ब्ज़ा किए हुए इलाकों से भगा सके। इराक़ी अधिकारियों के अनुसार कुर्द फ़ोर्सेज़ ने इराक़ी वायु सेना की सहायता से सोमवार को दियाला सूबे के तीन गावों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।