अबनाः सीरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी जर्नलिस्ट जेम्स फ़ोली की हत्या एक साल पहले कर दी गई थी जबकि उसका वीडियो हाल में दिखाया गया।
बश्शार असद की राजनैतिक सलाहकार बुसैना शाबान ने बताया है कि दाइश ने जेम्स फ़ोली की हत्या पहले ही कर दी थी लेकिन हत्या का वीडियो हालिया दिनों में दिखाया गया। बुसैना शाबान ने जेम्स फ़ोली की हत्या के बारे में सीरिया और संयुक्त राष्ट्रसंघ की रिपोर्टों की ओर इशारा करते हुए कहा कि फोली को दो साल पहले फ़्री सीरियन आर्मी ने अपहरित कर लिया था और बाद में दाइश के हाथों उसे बेच दिया था। उन्होंने कहा कि अमरीकी जर्नलिस्ट जेम्स फ़ोली की हत्या पिछले साल कर दी गई थी।
ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह दाइश ने एक वीडियो जारी करके अमरीकी जर्नलिस्ट जेम्स फ़ोली की हत्या का दृश्य पेश करते हुए दावा किया था कि उत्तरी इराक़ में आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर हमले की प्रतिक्रिया में यह कार्यवाही की गई है।
इस घटना के बाद अमरीका सीरिया में फ़ौजी हस्तक्षेप के प्रयास कर रहा है जबकि सीरिया की सरकार ने चेतावनी दी है कि दमिश्क़ सरकार की सहमति के बिना सीरिया के क्षेत्रों पर किसी भी प्रकार का हमला देश पर हमला समझा जाएगा।
26 अगस्त 2014 - 17:40
समाचार कोड: 633684
सीरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी जर्नलिस्ट जेम्स फ़ोली की हत्या एक साल पहले कर दी गई थी जबकि उसका वीडियो हाल में दिखाया गया।