अबनाः इराक़ के सोमरिया चैनल के अनुसार नक़शबंदिये गुट के वरिष्ठ सदस्य, अबू दाऊद के परिवार वालों ने अबू दाऊद और उनके तीन साथियों के लाश हासिल करने के लिए मंगलवार को दाइश को 50 हज़ार डालर अर्थात लगभग 3050000 रुपये दिये हैं। इस सूत्र के अनुसार दाइश के आतंकवादियों ने अपनी आमदनी का एक नया स्रोत ढूंढ निकाला है जिसके अन्तर्गत वह मारे गये लोगों की लाशों को उनके परिवार वालों को देने के बदले मोटी रक़म वसूल कर रहे हैं।
यह पैसा दाइश के मुखिया या उसके क़रीबियों के माध्यम से मरने वालों के परिवार वालों से वसूला जाता है। बहुत से इराक़ी अपने परिवार वालों के लाशों को दाइश से लेने के लिए उनकी ओर से निर्धारित की गई बड़ी रक़म देने पर मजबूर हैं।
ज्ञात रहे कि दो सप्ताह पहले पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के बाक़ूबा शहर के अस्सअदिया इलाक़े के निकट अबू दाऊद और उनके तीन साथियों को बंदी बना लिया गया था जिनको बाद में मौत की सज़ा सुनाई थी।
दूसरी ओर नैनवा प्रांत के एक स्थानीय स्रोत के अनुसार दाइश ने ऐज़दी समुदाय के 300 लोगों को, जिनमें अधिकांश औरतें और बच्चे हैं, मूसेल शहर के निकट अलक़ियारा नामक फ़ौजी छावनी में बंदी बना कर रखा है। इसी बीच इराक़ के ऐज़दी समुदाय के केन्द्र की ओर से सोमवार को एक विशेष समिति के गठन का ऐलान किया गया है जो दाइश द्वारा सेंजार इलाक़े से ऐज़दी समुदाय के लोगों के अपहरण की जांच करेगी। इस इलाक़े पर दाइश के कंट्रोल के बाद से ऐज़दी समुदाय के 500 लोगों का अपहरण कर लिया गया और 750 अन्य अभी भी लापता हैं।
इसी बीच आतंकवादी गुट दाइश ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दाइश के आतंकवादी 12 साल से भी कम उम्र के बच्चों को अपने साथ सहयोग करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसमें दाइश ने अपने मानने वालों से कहा है कि वह बच्चों को बचपन से ही गला काटने की ट्रेनिंग दें। दाइश के वीडियो में सुझाव दिया गया है कि बच्चों को गला काटने की ट्रेनिंग देने के लिए पहले उनसे चाक़ू से गुड्डे और गुड़ियों के गले कटवाएं।
26 अगस्त 2014 - 16:59
समाचार कोड: 633678
इराक़ के सोमरिया चैनल के अनुसार नक़शबंदिये गुट के वरिष्ठ सदस्य, अबू दाऊद के परिवार वालों ने अबू दाऊद और उनके तीन साथियों के लाश हासिल करने के लिए मंगलवार को दाइश को 50 हज़ार डालर अर्थात लगभग 3050000 रुपये दिये हैं।