अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाबे इस्लामी (ईरानी आर्मी) की ओर से ज़ायोनी शासन के ड्रोन विमान को मार गिराने के बारे में कहा कि ईरान के केंद्र में ड्रोन विमान की मौजूदगी, ज़ायोनी शासन के नापाक इरादों को दर्शाती है। जनरल दहक़ान ने स्पष्ट किया कि इस्राईल और अमेरिका अपने लक्ष्यों को निश्चित करने के इच्छुक रहे हैं और इस्राईल के जासूस विमान को सूचना एवं जानकारी, तस्वीरें उतारने, बातचीत सुनने और संचार जासूसी के लिए ईरान की वायु सीमा में भेजा गया था। ईरान के रक्षा मंत्री ने बल दिया कि तेहरान ने हमेशा स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह किसी भी तरह के हमले का करारा जवाब देगा और इस्राईल के ड्रोन विमान को मार गिराना ईरान के रक्षा प्रणाली स्पष्ट सबूत कर है। गौरतलब है कि सिपाहे पासदारान इंक़ेलाब इस्लामी के जनसंपर्क विभाग ने कल एक रिपोर्ट दी थी कि जिसमें आया था कि सिपाहे पासदारान इंक़ेलाबे इस्लामी ने ज़ायोनी शासन के एक ड्रोन विमान की पहचान के बाद उसे मिसाइल द्वारा मार गिराया है।
25 अगस्त 2014 - 19:18
समाचार कोड: 633481
ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाबे इस्लामी (ईरानी आर्मी) की ओर से ज़ायोनी शासन के ड्रोन विमान को मार गिराने के बारे में कहा कि ईरान के केंद्र में ड्रोन विमान की मौजूदगी, ज़ायोनी शासन के नापाक इरादों को दर्शाती है