अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः एक ज़ायोनी सोर्स ने स्वीकार किया है कि इस्राईल को विनाशकारी और थका देने वाली जंग में व्यस्त रखना ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी प्रतिरोध की महत्वपूर्ण सफलता है। फ़िलिस्तीन प्रेस सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी वेबसाइट दिबका ने स्वीकार किया है कि ग़ज़्ज़ा की जंग में फिलिस्तीनी प्रतिरोध की रणनीति बड़ी सफलता रही है और इस्राईल के सख़्त हवाई हमलों के बावजूद फिलिस्तीनी प्रतिरोध ने इस्राईली सेना को चौंका देने की टेकटिक जारी रखी है।
ज़ायोनी वेबसाइट की रिपोर्ट में आया है कि ग़ज़्ज़ा की जंग में फिलिस्तीनी प्रतिरोध को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं जिसमें से इस्राईल को थका देने वाली जंग में व्यस्त रखना भी शामिल है और उसने ऐसी जवाबी कार्यवाहियां की हैं जिनसे ग़ज़्ज़ा के आसपास के इस्राईली बस्तियों की सत्तर प्रतिशत आबादी घर बार छोड़ कर अन्य क्षेत्रों में शरण लेने को मजबूर हो गई और देश के अंदर आप्रवासन सी हालत पैदा हो गई है। ज़ायोनी शासन की वेबसाइट ने लिखा है कि फिलिस्तीनी प्रतिरोध अपने लक्ष्य प्राप्त करने की भरपूर कोशिश कर रही है क्योंकि ज़ायोनी अधिकारियों में से कोई यह नहीं जानता कि पढ़ाई का नया साल कब शुरू होगा और क्या हमेशा की तरह इस साल भी सितम्बर की पहली तारीख़ को ही स्कूल खुल पायेंगे या नहीं?
25 अगस्त 2014 - 17:36
समाचार कोड: 633450
एक ज़ायोनी सोर्स ने स्वीकार किया है कि इस्राईल को विनाशकारी और थका देने वाली जंग में व्यस्त रखना ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी प्रतिरोध की महत्वपूर्ण सफलता है।