अबनाः दियाला प्रांत के ख़ालिस क्षेत्र के गवर्नर अदी ख़िदरान ने कहा है कि प्राप्त जानकारियों के आधार पर पिछले दिन पूर्वोत्तरी बाक़ूबा में मस्जिद में नमाज़ियों पर होने वाले हमले में आतंकी संगठन आईएस का हाथ है।
इराक़ की सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी के हवाले से अल आलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि अल ख़ालिस क्षेत्र के गवर्नर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इराक़ के कुछ राजनेता देश के तनाव से अपने हितों के लिए लाभ उठाने की चेष्टा में हैं। उनका कहना था कि गवर्नर हाऊस को जो सूचना मिली है उसके आधार पर बनी वेस गांव में मुसअअब बिन अमीर नामक मस्जिद में नमाज़ियों के जनसंहार में सशस्त्र लोग चेहरे पर नक़ाब लगाये हुए थे और उनके पास बीकेसी हथियार थे और लोगों का जनसंहार करने के बाद वे निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों की ओर भाग गये जहां आईएस का नियंत्रण है।
गवर्नर का कहना था कि इस घटना को अंजाम देने वाले दाइश के पिट्ठु हैं और वे इस घटना को अंजाम देकर देश में सांप्रदायिक हिंसा को हवा देना चाहते हैं। उन्होंने देश के कुछ राजनेताओं और मीडिया चैनलों पर देश में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग अपनी कार्यवाहियों के नकारात्मक परिणाम की अनदेखी किए बिना राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं। उनका कहना था कि बनी वेस नामक गांव जिस क्षेत्र में है वहां पर विभिन्न समुदाय के क़बीले एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं और वे सब दाइश के विरुद्ध स्वयंसेवी बलों में शामिल हैं।
24 अगस्त 2014 - 20:18
समाचार कोड: 633245
दियाला प्रांत के ख़ालिस क्षेत्र के गवर्नर अदी ख़िदरान ने कहा है कि प्राप्त जानकारियों के आधार पर पिछले दिन पूर्वोत्तरी बाक़ूबा में मस्जिद में नमाज़ियों पर होने वाले हमले में आतंकी संगठन आईएस का हाथ है।