24 अगस्त 2014 - 19:23
ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम की शांतिपूर्ण प्रवृत्ति साबित हो जाने के साथ ही परमाणु वारहेड्स का विषय स्वयं ही समाप्त हो जाएगा।

अबनाः ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम की शांतिपूर्ण प्रवृत्ति साबित हो जाने के साथ ही परमाणु वारहेड्स का विषय स्वयं ही समाप्त हो जाएगा।
अब्बास इराक़ची ने कहा कि हमारा यह मानना है कि जब यह सिद्ध हो जाए कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण हैं तो यह इस अर्थ में है कि मिज़ाइलों के लिए परमाणु वारहेड्स की कोई आवश्यकता नहीं है। वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने मेहर समाचार एजेन्सी के साथ वार्ता में संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन से पूर्व गुट पांच धन एक के साथ द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बैठकों के बारे में कहा कि विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ रूस की अपनी यात्रा में अपने रूसी समकक्ष से भेंट करेंगे जिसके दौरान दोनो पक्षों के बीच होने वाली वार्ता का एक विषय, परमाणु मुद्दा होगा।
अब्बास इराक़ची ने इसी प्रकार बताया कि निकट भविष्य में ताजिकिस्तान में शंघाईं सहयोग संगठन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक के इतर रूस और चीन के बीच विचार-विमर्श के लिए अच्छा अवसर होगा। वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने बताया कि अमरीका और योरोप के साथ वार्ता के कार्यक्रम के संबन्ध में विचार-विमर्श जारी है।