अबनाः नाइजेरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने एक बार फिर बड़ा हमला किया है जिसके बाद 35 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं।
सूचना के अनुसार चरमपंथियों ने ट्रेनिंग के लिए पूर्वोत्तरी शहर ग्वोज़ा भेजे गए पुलिस अफ़सरों की एकेडमी पर हमला कर दिया जहां उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी।
हमले के बाद पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमले के बाद 35 पुलिसकर्मी लापता हैं जिनकी खोज जारी है। पुलिस के प्रवक्ता इमैन्युवेल ओजोकवू ने कहा कि इस बात की संभावना है कि कुछ पुलिसकर्मी मार दिए गए हैं किंतु उनके शव अभी नहीं मिले हैं जबकि कुछ पुलिसकर्मियों के भाग निकलने की भी संभावना है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इन पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया गया हो।
दूसरी ओर बोको हराम ने घोषणा की है कि वह जोनाथन सरकार का तख्ता पलट कर अपनी सरकार का गठन करना चाहता है।
24 अगस्त 2014 - 19:23
समाचार कोड: 633232
नाइजेरिया में आतंकी संगठन बोको हराम ने एक बार फिर बड़ा हमला किया है जिसके बाद 35 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं।