24 अगस्त 2014 - 19:23
अमरीका पत्रकार के हत्यारे की शिनाख़्त।

ब्रिटिश आतंकी जिसने सीरिया में बंधक बनाए गए अमरीकी पत्रकार जेम्ज़ फ़ोली का सिर काटा था पहचान लिया गया है।

अबनाः ब्रिटिश आतंकी जिसने सीरिया में बंधक बनाए गए अमरीकी पत्रकार जेम्ज़ फ़ोली का सिर काटा था पहचान लिया गया है। मिस्री मूल को इस ब्रिटिश नागरिक का नाम अब्दुल मजीद अब्दुल बारी है और वह लंदन में संगीत के कार्यक्रम करता था।
आतंकी संकगठन आईएसआईएस की ओर से जारी की गई वीडिया में मुंह पर मास्क लगाए एक आतंकी को अमरीका पत्रकार का सिर धड़ से अलग करते और फिर कटा हुआ सिर शव की पीठ पर रखते दिखाया गया था। इसके बाद से ही यह ख़बरें भी मीडिया में आने लगी थीं कि पत्रकार का गला रेतने वाला आतंकी ब्रिटिश नागरिक है।
अटकलें हैं कि ब्रिटेन की इंटेलीजेन्स संस्थाओं एमआई-5 और एमआई-6 ने मिलकर काम किया है और इस आतंकी की पहचान कर ली है।