अबनाः सीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन दाइश के तबक़ा एयरबेस पर तीसरे हमले को नाकामबना दिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सेना ने तबक़ा फ़ौजी छावनी पर दाइश के दो हमले नाकाम बना दिये थे। शनिवार और शुक्रवार को दाइश के आतंकियों ने एक बार फिर इस एयरबेस पर क़ब्ज़ा करने के लिए हमला किया जिसे सेना ने नाकाम बना दिया। इस कार्यवाही के दौरान 24 आतंकी मारे गये और 150 अन्य घायल हो गये।
सूत्रों का कहना है कि दाइश ने पहले एयरबेस के मुख्य द्वार पर आत्मघाती हमला किया और उसके बाद बड़ी संख्या में आतंकवादियों ने चारों ओर से हवाई छावनी पर हमला किया।
सेना के जंगी जहाज़ों ने समय रहते हुए आतंकवादियों पर बमबारी की जिसके बाद आतंकी फ़रार होने पर मजबूर हो गये। सेना ने तबक़ा सिटी में दाइश के ठिकानों पर आठ हवाई हमले किए। मंगलवार से तबक़ा एयरबेस पर हुए हमले के बाद से दो सौ से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं जबकि सेना की कार्यवाही में चार सौ से अधिक आतंकी घायल हो चुके हैं। सीरिया सरकार विरोधी मानवाधिकार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हमले में आईएस के चौदह लड़ाके मारे गये जबकि 150 से अधिक घायल हुए हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व बृहस्पतिवार की सुबह आतंकियों ने तबक़ा एयरबेस पर दूसरा हमला किया था और उसके दो आत्मघातियों ने इस छावनी के मुख्य द्वार पर स्वयं को धमाके से उड़ा दिया था। सरकार विरोधी मानवाधिकार संगठन का कहना है कि निरंतर हमलों के बाद भी लड़ाके ज़मीन पर कोई सफलता नहीं अर्जित कर सके।
24 अगस्त 2014 - 16:53
समाचार कोड: 633206
सीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन दाइश के तबक़ा एयरबेस पर तीसरे हमले को नाकामबना दिया।