22 अगस्त 2014 - 19:25
आतंकवादी बनने पर गर्व करती ब्रिटिश महिला।

एक ब्रिटिश महिला आतंकी का कहना है कि वह सीरिया में एक बंधक का सिर काटकर गला रेतने वाली पहली महिला आतंकवादी बनना चाहती है।

अबनाः एक ब्रिटिश महिला आतंकी का कहना है कि वह सीरिया में एक बंधक का सिर काटकर गला रेतने वाली पहली महिला आतंकवादी बनना चाहती है।
ख़दीजा दारे ने ट्वीटर पर घोषणा की है कि उसे आईएसआईएस के हाथों अमरीकी पत्रकार का गला काटे जाने की घटना पसंद आई है। उसने ट्वीट में कहा है कि मैं अमरीका अथवा ब्रिटिश आतंकी का गला काटने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनना चाहती है।
गत 19 अगस्त को इंटरनेट पर एक फ़ुटेज अपलोड की गई जिसमें एक संदिग्ध ब्रिटिश आतंकी को पत्रकार जेम्स फ़ोले का गला काटते हुए दिखाया गया था।
रिपोर्टों के अनुसार 22 वर्षीय ब्रिटिश महिला आतंकी जिसका संबंध दक्षिण पूर्वी क्षेत्र लेवीशैम से है वर्ष 2012 में अपने पति के साथ सीरिया गई है जो स्वीडन का नागरिक और आईएसआईएस का सदस्य है।
ब्रिटिश आतंकी के इस बयान पर पश्चिमी देशों में इस बात की चिंता बढ़ी है कि इन देशों में भी आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पिछले दो साल के दौरान केवल ब्रिटेन से ही लगभग 400 आतंकी सीरिया पहुंचे हैं।