22 अगस्त 2014 - 19:25
संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य अपने हितों को प्राथमिकता देते हैं।

संयुक्तराष्ट्रसंघ के मानवाधिकार परिषद की आयुक्त ने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की आलोचना की है।

अबनाः संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार परिषद की आयुक्त ने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की आलोचना की है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार नीवी पिल्लई ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्य देश इस परिषद के सामूहिक अधिकारों पर ध्यान देने के बजाये अपने हितों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बल देकर कहा कि अगर सुरक्षा परिषद अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार और उस पर अमल करती तो हज़ारों लोग न मारे जाते।
उन्होंने अपने कार्यकाल की समाप्ति पर ६ वर्षों तक सुरक्षा परिषद में काम करने के बाद इराक, सीरिया और फिलिस्तीन सहित बहुत से देशों में होने वाली लड़ाई के दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी दी है और कहा कि सुरक्षा परिषद के स्थाई पांच सदस्य देशों ने कभी भी युद्ध को रोकने या बंद कराने के लिए वीटो के अपने अधिकार का प्रयोग नहीं किया है