अबनाः अमेरिका के युद्धमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश बहुत संगठित गुट है और वाशिंग्टन उसके मुकाबले के एक लिए दीर्घावधि कार्यक्रम के बारे में सोच रहा है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार चक हेगल ने गुरूवार को कहा कि आईएसआईएल की धमकी अल्पकालिक नहीं है बल्कि यह एक आतंकवादी गुट से भी बहुत संगठित गुट है क्योंकि बहुत अच्छे तरीके से उसे लैस और उसका समर्थन किया जा रहा है और उसके पास अपनी आइडियालोजी है। उन्होंने बल देकर कहा कि पेंटागन ने इस बात को दृष्टि में रख लिया है कि दीर्घावधि में इस गुट से किस प्रकार मुकाबला करना है।
उल्लेखनीय है कि लगभग तीन वर्षों से सीरिया में जारी युद्ध में आतंकवादी गुटों को गुप्तरूप से पश्चिमी देशों विशेषकर अमेरिका का समर्थन प्राप्त रहा है और इस समय यही आतंकवादी गुट इराक में जघन्य अपराध कर रहा है।
22 अगस्त 2014 - 19:25
समाचार कोड: 632770
अमेरिका के युद्धमंत्री ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश बहुत संगठित गुट है और वाशिंग्टन उसके मुकाबले के एक लिए दीर्घावधि कार्यक्रम के बारे में सोच रहा है।