22 अगस्त 2014 - 19:25
अहमद दाऊद ओग़लू बने तुर्की के प्रधानमंत्री।

तुर्की के विदेशमंत्री अहमद दाऊद ओग़लू अब इस देश के प्रधानमंत्री बन गये हैं। गुरूवार को तुर्की की जस्टीस एन्ड डेवलप्मेंट पार्टी ने अपनी बैठक में अहमद दाऊद ओग़लू को इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया।

अबनाः तुर्की के विदेशमंत्री अहमद दाऊद ओग़लू अब इस देश के प्रधानमंत्री बन गये हैं। गुरूवार को तुर्की की जस्टीस एन्ड डेवलप्मेंट पार्टी ने अपनी बैठक में अहमद दाऊद ओग़लू को इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया।
अहमद दाऊद ओगलू ने कहा कि उनका नाम प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने से पहले कई बार बैठक की गयी और अंत में उनका नाम प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे बहुत से साथी हैं जो इस महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं और इन बैठकों में जिनके बारे में बहस व चर्चा की गयी वे सब मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं परंतु इस आंदोलन की एकता सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि तुर्की की जस्टिस एन्ड डेवलप्मेन्ट पार्टी अपनी सेवाओं को जारी रखेगी और मुझे गर्व है कि मुझे तुर्की के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है।