19 अगस्त 2014 - 18:40
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिये निर्देशः दाइश सरग़नाओं के ख़ाते न खोले जाएं।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने अधीन समस्त बैंको को निर्देश दिए हैं कि आईएसआईएल के सरग़नों के ख़ाते न खोले जाएं।

अबनाः भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने अधीन समस्त बैंको को निर्देश दिए हैं कि आईएसआईएल के सरग़नों के ख़ाते न खोले जाएं।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सोमवार को आईएसआईएल और उससे जुड़े गुट के छह सरग़नों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और उनकी संपत्ति ज़ब्त किए जाने की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया स्वरूप यह आदेश दिया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक के आदेश में आया है कि बैंकों को अपने यहां के समस्त खातों को चेक करना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि उनके यहां आईएसआईएल के किसी सदस्य या सरग़ना का खाता तो नहीं खुला है।
बैंक के आदेश में आया है कि इस संस्था के किसी सदस्य के खाते को सील करने और संपत्ति को ज़ब्त करने का कोई भी फ़ैसला नियम के अनुसार होना चाहिए।
सुरक्षा परिषद ने जिन छह लोगों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाया है उनमें आईएसआईएल का प्रवक्ता अदनानी भी शामिल है। इससे पूर्व आईएसआईएल के एक सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी को गिरफ़्तार करवाने में सहायता प्रदान करने वाले को एक करोड़ डालर का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी थी।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने जिस सूचि में इन छह आतंकियों का नाम शामिल किया है उसमें भारत में कुख्यात डान दाऊद इब्राहीम का भी नाम है जिसकी  संपत्ति सील हो चुकी है। रोचक बिंदु यह है कि इस सूचि में बहाज़िक़ का भी नाम है जिसका जन्म विभाजन से पहले हुआ था और जो इस समय सऊदी अरब में लश्करे तैयबा का नेतृत्व कर रहा है।
अन्य पांच लोग जिनके नाम अभी इस सूचि में शामिल किए गये हैं इस प्रकार हैः अलजेहानी, सईद आरिफ़, हज्जाज बिन फ़हद अल अजमी, चारिख़ और हमीद हम्माद हमीदुल अली।
पहले चार लोग आईएसआईएल में विदेशियों की भर्ती करते हैं और नुस्रा फ़्रंट के लिए सहायताएं एकत्रित करते हैं। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत के लगभग 22 लोग आईएसआईएल के सदस्य हैं।