19 अगस्त 2014 - 18:33
अमरीका में पुलिस पर फ़ायरिंग।

अमरीका के मिसूरी राज्य के फ़र्गूसन शहर में दस दिन पहले एक निहत्थे अश्वेत युवा की पुलिस की गोली से हत्या के बाद शुरु हुए प्रदर्शन के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नस्ली भेदभाव को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर फ़ायरिंग हुयी और पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ़्तार किया।

अबनाः अमरीका के मिसूरी राज्य के फ़र्गूसन शहर में दस दिन पहले एक निहत्थे अश्वेत युवा की पुलिस की गोली से हत्या के बाद शुरु हुए प्रदर्शन के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नस्ली भेदभाव को लेकर हुए   प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर फ़ायरिंग हुयी और पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ़्तार किया।
9 अगस्त को फ़र्गूसन में सड़क पर चलते हुए 18 वर्षीय माइकल ब्राउन की गश्त कर रही पुलिस की फ़ायरिंग से हुयी हत्या के बाद शुरु हुए अधिकाशं प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे किन्तु पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से हिंसक व्यवहार दिखने में आया
फ़र्गूसन के 21 हज़ार की आबादी वाले सेंट लूइस इलाक़े में रात का कर्फ़्यू लगा दिया गया है और नेश्नल गार्ड को तैनात कर दिया गया है ताकि लूट-मार की घटना पर लगाम लगाया जा सके। इस घटना ने अमरीका में जातीय संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिसूरी राज्य में अफ़्रीक़ी मूल के मिस्टर जानसन ने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा ज़िम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है क्योंकि स्थानीय पुलिस पर जिसमें बड़ी संख्या में श्वेत लोग हैं, अश्वेत लोगों के विरुद्ध भारी बल प्रयोग का आरोप लगा है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मानवाधिकार नेताओं ने ऐसी स्थिति में जनता से शांति बनाए रखने की अपील है जब संघीय जांच प्रक्रिया जारी है।
माइकल ब्राउन को 28 वर्षीय डैरन विल्सन नामक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी जो इस समय सवेतन अवकाश पर है और उसके विरुद्ध जांच जारी है।