अबनाः अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने कहा है कि मीसाईल कार्यक्रम ईरान की लाल रेखा है।
सोमवार को रज़ा नजफ़ी ने कहा कि तेहरान अपनी मीज़ाइल क्षमता पर कोई बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि ईरान की रक्षा क्षमता अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी या गुट पांच धन एक के साथ परमाणु वार्ता के एजेंडे में शामिल नहीं हो सकती। रज़ा नजफ़ी ने कहा कि राष्ट्रपति हसन रूहानी कह चुके हैं कि मीज़ाइल कार्यक्रम लाल रेखा है और तेहरान इस बात की घोषणा कर चुका है कि गुट पांच धन एक या आईएईए के साथ वार्ता में किसी भी स्थिति में यह विषय शामिल नहीं हो सकता।
रविवार को तेहरान के दौरे पर आए आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानों से भेंट में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी कहा कि मीज़ाइल क्षमता पर किसी भी स्थिति में किसी भी स्तर पर बात नहीं हो सकती। ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान कुछ पश्चिमी विशेष रूप से अमरीकी अधिकारियों के उन बयानों पर प्रतिक्रिया है जिनमें उन्होंने ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम को गुट पांच धन एक के साथ परमाणु वार्ता में शामिल किए जाने की वकालत की थी।
आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने कहा कि ईरान अपने सिद्धांतों, हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में आईएईए से अपना सहयोग जारी रखना चाहता है।
19 अगस्त 2014 - 18:25
समाचार कोड: 632232
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने कहा है कि मीसाईल कार्यक्रम ईरान की लाल रेखा है।