अबनाः ईरान के पश्चिम में स्थित ईलाम प्रांत में सोमवार को भूकंप आया जिसकी तीव्रता 6 दश्मलव 2 बताई गई है।
वास्तव में यह भूकंप आज सुबह ईलाम, लोरिस्तान और ख़ुज़िस्तान प्रांतों की सीमा पर स्थित मूरमूरी नामक इलाक़े में आया। ईलाम प्रांत के गवर्नर ने बताया है कि सोमवार को आने वाले भूकंप से मकानों और इमारतों को बहुत क्षति पहुंची है।
मुहम्मद रज़ा मोरवरीद ने बताया कि इस भूकंप से आर्थिक क्षति तो हुई है किंतु अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सोमवार को आने वाले 6 दश्मलव 2 डिग्री की तीव्रता वाले इस भूकंप में कम से कम 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर रेड क्रीसेंट की टीम सहायता के लिए पहुंच चुकी है।
18 अगस्त 2014 - 20:21
समाचार कोड: 632047
ईरान के पश्चिम में स्थित ईलाम प्रांत में सोमवार को भूकंप आया जिसकी तीव्रता 6 दश्मलव 2 बताई गई है।