18 अगस्त 2014 - 20:18
त्रिपोली पर कुछ नामालूम जहाज़ों द्वारा बमबारी।

कुछ नामालूम जहाज़ों ने लीबिया के युद्धरत गुटों के ठिकानों पर बमबारी की है। लीबिया के टेलिविज़ ने सूचना दी है कि त्रिपोली में सत्ता के लिए युद्धरत छापामारों पर कुछ नामालूम जहाज़ों ने बमबारी की है।

अबनाः कुछ नामालूम जहाज़ों ने लीबिया के युद्धरत गुटों के ठिकानों पर बमबारी की है। लीबिया के टेलिविज़ ने सूचना दी है कि त्रिपोली में सत्ता के लिए युद्धरत छापामारों पर कुछ नामालूम जहाज़ों ने बमबारी की है। लीबिया के टीवी के अनुसार सोमवार की सुबह त्रिपोली में नामालूम जहाज़ों ने सत्ता के लिए संषर्ष कर रहे सशस्त्र गुटों के ठिकानों पर बमबारी की। दूसरी ओर त्रिपोली वासियों ने सोमवार की सुबह कुछ भीषण विस्फोटों की भी बात कही है किंतु विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं लगा है।
लीबिया में नामालूम जहाज़ों द्वारा हमले का विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जानकारों का मानना है कि लीबिया में युद्धरत सशस्त्र गुटों में से किसी के पास जंगी जहाज़ मौजूद नहीं हैं। लीबिया की सरकार ने इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
इसी बीच लीबिया की राजधानी के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित सैन्य छावनी के इर्दगिर्द सशस्त्र गुटों के बीच होने वाली झड़पों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।
ग़ौरतलब है कि लीबिया में पिछले कुछ समय से अशांति बनी हुई है। वहां पर सत्ता हथियाने के लिए सशस्त्र गुटों के बीच गंभीर झड़पें चल रही हैं। बात इतनी बढ़ चुकी है कि इस अशांति के कारण बहुत से देशों ने लीबिया से अपने कूटनयिकों तथा नागरिकों को वापस बुला लिया है।