18 अगस्त 2014 - 20:15
ग़ज़्ज़ा नाकेबंदी की सामप्ति की स्थिति में ही इस्राईल सुरक्षित रह सकता है।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने कहा है कि इस्राईल केवल एसी स्थिति में ही सुरक्षित रह सकता है कि जब ग़ज़्ज़ा पट्टी का नाकेबंदी पूर्ण रूप से समाप्त हो।

अबनाः फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने कहा है कि इस्राईल केवल एसी स्थिति में ही सुरक्षित रह सकता है कि जब ग़ज़्ज़ा पट्टी का नाकेबंदी पूर्ण रूप से समाप्त हो। हमास का कहना है कि जबतक ग़ज़्ज़ा नाकेबंदी समाप्त नहीं किया जाता उस समय तक इस्राईली शासन सुरक्षित नहीं रह सकेगा। हमास की ओर से यह वक्तव्य इस्राईली शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के बयान की प्रतिक्रिया में आया है।
हमास के प्रवक्ता सामी अबूज़हरी ने कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध कर्ताओं के मुक़ाबले में इस्राईल की विजय पर आधारित नेतनयाहू का बयान लोगों को गुमराह करने के लिए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार नेतनयाहू ग़ज़्ज़ा में अपनी खुली पराजय को छपाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से मानवीय सहायता के प्रभारी ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा के नाकेबंदी के लिए जो प्रयास किये जा रहे हैं वे पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसंघ ने ग़ज़्ज़ा के लगभग 8 वर्षीय नाकेबंदी के नकारात्मक एवं दुष्प्रभावों की समीक्षा की है।
ग़ौरतलब है कि ग़ज़्जा पिछले कई वर्षों से नाकेबंदी का शिकार है जिसके कारण वहां पर मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है। ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हालिया पाश्विक आक्रमणों के बाद तो यह संकट बहुत ही गंभीर और अनियंत्रित होता जा रहा है।