18 अगस्त 2014 - 20:06
अमरीका में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें जारी।

अमरीका के मिसौरी राज्य के फर्गुसन इलाक़े में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुनः झड़पें हुई हैं। इस झड़प के दौरान फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया जबकि सात लोगें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अबनाः अमरीका के मिसौरी राज्य के फर्गुसन इलाक़े में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुनः झड़पें हुई हैं। इस झड़प के दौरान फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया जबकि सात लोगें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गत रात एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी तक हमलावर का पता नहीं चल पाया है। अमरीकी के अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने स्थिति को देखते हुए प्रांत के डाक्टरों द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम, संघ के आधिकारिक डाक्टरों से कराए जाने का आदेश दिया है।
अमरीका के मिसौरी प्रांत के फर्गुसन नगर में कुछ दिनों पहले एक अश्वेत युवक की पुलिस की गोली से मौत हो जाने को लेकर भड़के विरोध प्रदर्शन के बाद लगाए गए कर्फ्यू के बावजूद लोग प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भी सेंट लुईस की सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखा। इसी बीच मिसोरी राज्य के गवर्नर नेक फर्गुसन नगर में लगाए गए कर्फ्यू की समय अवधि बढ़ाने की ऐलान किया है।
ग़ौरतलब है कि अमरीका के मिसौरी प्रांत के फर्गुसन नगर में कुछ दिनों पहले 18 वर्षीय अश्वेत युवक माइकल ब्राउन की मौत के बाद प्रदर्शन शुरू हो गए थे। ब्राउन को 9 अगस्त को एक श्वेत पुलिसकर्मी डेरेन विल्सन ने गोली मार दी थी। एक हफ्ते बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तो मिसौरी के गवर्नर ने शनिवार रात इमरजेंसी और कर्फ्यू की ऐलान किया थी किंतु लोग माइकल ब्राउन के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग करते हुए सड़कों पर आ गए।