18 अगस्त 2014 - 20:01
दाइश के बढ़ते प्रभाव से नैटो चिंतित।

यूरोप में दाइश के बढ़ते प्रभाव पर नैटो ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। योरोप में नैटो के वरिष्ठ कमांडर फ़्लिप ब्रीडलाव ने कहा है कि हिंसा पर उतारू अतिवादी संगठन दाइश के योरोप में बढ़ते प्रभाव से हम चिंतित हैं।

अबनाः यूरोप में दाइश के बढ़ते प्रभाव पर नैटो ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। योरोप में नैटो के वरिष्ठ कमांडर फ़्लिप ब्रीडलाव ने कहा है कि हिंसा पर उतारू अतिवादी संगठन दाइश के योरोप में बढ़ते प्रभाव से हम चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मई के अंत मे ब्रस्लज़ में यूहदियों के संग्रहालय पर आतंकवादी हमले उन लोगों ने किया था जो सीरिया युद्ध से वापस आए थे। नैटो के इस कमांडर का कहना है कि इन आतंकवादियों के अपने देशों की ओर वापसी के बारे में हमें बहुत सेचत रहना चाहिए।
दूसरी ओर ब्रटेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यदि दाइश के चरमपंथियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो ये आतंकवादी ब्रिटेन की सड़कों पर भी लोगों को निशाना बना सकते हैं। कैमरून ने कहा कि दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही केवल मानवीय आधार पर पर्याप्त नहीं होगी बल्कि इस आतंकवादी संगठन के विरुद्ध कठोर सुरक्षात्मक क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के अनुसार अगर हम इस अत्यधिक ख़तरनाक आतंकवादी आंदोलन के बढ़ते क़दमों को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करते हैं तो यह और मज़बूत होगा यहां तक कि यह उग्रवादी संगठन ब्रिटेन की सड़कों पर हम लोगों को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि दाइश का झंडा लिए अगर कोई भी व्यक्ति देखा गया तो उसे फ़ौरन गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। ग़ौरतलब है कि इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कैमरन कह चुके हैं कि आईएस, ब्रिटेन के ख़िलाफ़ चरमपंथी हमले की योजना बना रहा है। एक अनुमान के अनुसार दाइश के लड़ाकों में लगभग 400 लड़ाके ब्रितानी हैं।