अबनाः इराक़ के कुर्दिस्तान के पीशमर्गा बलों ने मूसिल बांध पर कंट्रोल कर लिया है। कुर्दी सूत्रों का कहना है कि पीशमर्गा बलों ने उत्तरी इराक़ में स्थित मूसिल बांध को दाइश के कंट्रोल से वापस ले लिया है। इन सूत्रों का कहना है कि अमरीका के हवाई आक्रमणों की सहायता से कुर्दिस्तान के पीशमर्गा बलों ने रविवार को गंभीर झड़पों के बाद मूसिल बांध को दाइश के आतंकवादियों से स्वतंत्र करा लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस हमले में बड़ी संख्या में दाइश के आतंकवादी मारे गए है।
इसी बीच इराक़ के ईज़दी समुदाय के युवाओं ने एक गुट का गठन करके दाइश के 24 आतंकवादियों की हत्या कर दी। इस गुट के एक सदस्य ने बताया कि सेंजार के पर्वतों के निकट दाइश के 24 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। ख़ोदीदा कोजू नामक इस ईज़दी युवा का कहना है कि अपनी मातृभूमि से दाइश के आतंकवादियों को पूर्ण रूप से बाहर निकालने तक हमारा अभियान जारी रहेगा।
इसी बीच अलअंबार प्रांत में दाइश के कंट्रोल वाले क्षेत्रों के कई क़बीलों ने संगठित होकर इस आतंकवादी संगठन से मुक़ाबले का प्रण किया है।
18 अगस्त 2014 - 19:59
समाचार कोड: 632041
इराक़ के कुर्दिस्तान के पीशमर्गा बलों ने मूसिल बांध पर कंट्रोल कर लिया है। कुर्दी सूत्रों का कहना है कि पीशमर्गा बलों ने उत्तरी इराक़ में स्थित मूसिल बांध को दाइश के कंट्रोल से वापस ले लिया है।