अबनाः इराक़ के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने नई सरकार की सफलता के लिए इस देश के राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की है।
हैदर अलएबादी ने रविवार को एक बयान जारी करके ऐलान किया है कि योग्य लोगों को नई सरकार के मंत्रीमण्डल में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग्य मंत्रियों की उपस्थिति में सरकार के क्रियाकलाप सफल रहते हैं। इराक़ की नई सरकार बनाने का दायित्व संभालने वाले हैदर अलएबादी ने इससे पहले ऐलान किया थी कि उनकी सरकार देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को प्राथमिकता देगी। उनका कहना था कि नया मंत्रिमंडल छोटा रखा जाएगा।
इसी बीच इराक़ के राष्ट्रीय गठबंधन के प्रमुख इब्राहीम अलजाफ़री ने हैदर अलएबादी के साथ मुलाक़ात में मत्रिमंडल के गठन में राजनैतिक दलों के साथ विचार-विमर्श और संवाद पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन आगामी प्रधानमंत्री द्वारा अपने नए मंत्रिमण्डल के गठन में हर संभव सहयोग के लिए कटिबद्ध है।
दूसरी ओर इराक़ के राष्ट्रपति ने आतंकवादी गुट दाइश को इलाक़े के सभी देशों के लिए ख़तरा बताया है। फोआद मासूम ने कहा है कि दाइश न केवल इराक़ के लिए बल्कि इलाक़े के सभी देशों के लिए ख़तरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने राष्ट्रपति काल में इराक़ और फ़ार्स की खाड़ी के देशों के बीच संबन्धों में विस्तार को वरीयता देंगे।
18 अगस्त 2014 - 12:55
समाचार कोड: 631963
इराक़ के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने नई सरकार की सफलता के लिए इस देश के राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की है।