16 अगस्त 2014 - 19:45
ईरान दुनिया भर के लिये आदर्श देश बनेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र संप्रभुता, विकास और प्रगति के ध्वज को उठाए रहेगा और ईरान को विश्व में आदर्श देश के रूप में प्रस्तुत करेगा।

अबनाः इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र संप्रभुता, विकास और प्रगति के ध्वज को उठाए रहेगा और ईरान को विश्व में आदर्श देश के रूप में प्रस्तुत करेगा।
डा. रूहानी ने शनिवार की सुबह रोयान शोधकेन्द्र के शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामी क्रांति के इतिहास में जहां भी जेहाद का नाम रहा है वहां पर ईरानी राष्ट्र के लिए विभूतियां और अनुकंपाएं साथ रही हैं। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि “जेहादे साज़ेंदगी” ने युद्ध के दौरान निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दीं जो अभी भी जारी हैं। उन्होंने इस ओर संकेत करते हुए कि वर्तमान सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान हर क्षेत्र में जनसमर्थन से कार्य आरंभ किया कहा कि ईरान की सरकार ने वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से महान सफलताएं अर्जित की हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि सरकार, जनता का प्रतिनिधि है और अगर किसी ने सरकार का समर्थन किया तो वास्तव में उसने जनता का समर्थन किया है। ऐसे में गौरवशाली ईरान के लिए एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने शनिवार को तेहरान में “जेहादे दानिशगाही”संस्था के विभिन्न विभागों के शोधकर्ताओं से भेंटवार्ता की।