अबनाः तेहरान में पाकिस्तान के राजदूत ने कहा है कि इस देश के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ईरान की यात्रा पर आयेगें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की गयी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस देश की सरकार ईरान के साथ अपने व्यापारिक संबंधों के स्तर में वृद्धि के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगी। नूर मोहम्मद जदमानी ने गत रात्रि पाकिस्तान के ६८वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कहा कि इस्लामाबाद इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ समस्त क्षेत्रों में सहकारिता को विस्तृत किये जाने का इच्छुक है।
तेहरान में पाकिस्तानी राजदूत ने इसी प्रकार इस देश की स्वतंत्रता के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को कवरेज देने के लिए ईरानी पत्रकारों की उपस्थिति की सराहना की और कहा कि ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों के कारण हालिया दो वर्षों में ईरान और पाकिस्तान की अर्थ व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है परंतु इस बात का प्रयास किया जायेगा कि दोनों देशों के मध्य होने वाली व्यापारिक सहकारिता प्रतिबंधों से पहले की स्थिति पर पहुंच जाये।
16 अगस्त 2014 - 04:41
समाचार कोड: 631380
तेहरान में पाकिस्तान के राजदूत ने कहा है कि इस देश के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ईरान की यात्रा पर आयेगें।