अबनाः मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच होने वाली झड़पों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के सुरक्षाबलों ने राजधानी क़ाहेरा में मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर गुरूवार को उस समय फ़ाएरिंग की जब वे सैनिक सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस फ़ाएरिंग के दौरान 6 लोग मारे गए तथा कुछ घायल भी हुए।
इख़वानुल मुस्लेमीन या मुस्लिम ब्रदरहुड की ओर से यह प्रदर्शन अपने साथियों के जनसंहार की वर्षगाठ पर किये जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकियों और कुछ सरकारी इमारतों में आग लगा दी। आज ही के दिन मिस्र के कई नगरों में मुर्सी समर्थकों के जनसंहार की बरसी पर सरकार विरोधी प्रदर्शन किये गए।
इसी बीच गुरूवार की सुबह कुछ अज्ञात शस्त्र धारियों ने मिस्र के एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। क़ाहिरा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि रमज़ान फ़ाएज़ गुरूवार को अज्ञात आक्रमकारियों की गोलीबार में मारे गए।
ज्ञात रहे कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के समर्थकों के जनसंहार की बरसी पर आज मिस्र के कई नगरों में इख़ानुल मसुलेमीन ने विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया था।
16 अगस्त 2014 - 04:32
समाचार कोड: 631376
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच होने वाली झड़पों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं।