अबनाः संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका के राजदूत ने कहा है कि इराक़ में अमरीका का हस्तक्षेप आगे भी जारी रहेगा।
ज़लमेई ख़लीलज़ाद ने कहा है कि इराक़ में अमरीका का हस्तक्षेप अगले चार वर्षों तक जारी रह सकता है। इराक़, अफ़ग़ानिस्तान और संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका के राजदूत रह चुके ख़लीलज़ाद ने अपने एक भाषण में कहा है कि इराक़ की वर्तमान चुनौतियों को अमरीका बहुत गंभीरता से ले रहा है इसलिए वह इराक़ में अधिक हस्तक्षेप का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना पाई जाती है कि इराक़ में राष्ट्रीय सरकार के गठन न होने की स्थिति में अमरीका, इस देश के लिए थलसेना के सैनिक भेज सकता है।
ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में इराक़ में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई आक्रमण का आदेश दिया है हालांकि अमरीका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि अमरीका की इस कार्यवाही का कोई उल्लेखनीय प्रभाव आईएसआईएल पर नहीं पड़ेगा।
16 अगस्त 2014 - 04:30
समाचार कोड: 631375
संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका के राजदूत ने कहा है कि इराक़ में अमरीका का हस्तक्षेप आगे भी जारी रहेगा।