15 अगस्त 2014 - 07:27
पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में दसियों फिलिस्तीनियों का अपहरण।

फिलिस्तीनी सूत्रों ने कहा है कि इस्राईली सैनिकों ने पिछले रात और आज सुबह पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के विभिन्न मुहल्लों पर हमले और फिलिस्तीनियों के घरों की तलाशी के दौरान कम से कम 52 फिलिस्तीनियों का अपहरण कर लिया है

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इस्राईली सैनिकों ने पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में दसियों फिलिस्तीनियों का अपहरण कर लिया है। जर्मन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीनी सूत्रों ने कहा है कि इस्राईली सैनिकों ने पिछले रात और आज सुबह पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के विभिन्न मुहल्लों पर हमले और फिलिस्तीनियों के घरों की तलाशी के दौरान कम से कम 52 फिलिस्तीनियों का अपहरण कर लिया है। इस्राईली सैनिकों ने बुधवार के दिन भी अधिकृत क़ुद्दस शहर और पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले कर कम से कम 67 फिलिस्तीनियों को अपहरण कर लिया। स्पष्ट रहे कि पिछले एक महीने के दौरान इस्राईली सैनिकों ने लगभग छह सौ फिलिस्तीनी अपहरण किये हैं। इस समय इस्राईली जेलों में पांच हजार से अधिक फिलिस्तीनी बंद हैं जिन्हें बहुत बुरे हालात का सामना करना पड़ रहा है।