अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसारः जर्मन समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब की अदालत ने एक शिया आलिम को आठ साल की कैद की सजा का आदेश सुनाया है।
रियाद की एक अदालत ने पिछले दिनों तीन साल पहले गिरफ्तार किए जाने वाले शिया आलिम “तौफ़ीक़ अल-आमिर” के खिलाफ़ ग़ैर क़ानूनी आदेश जारी करते हुए जनमत को भड़काने, राजा के खिलाफ फतवा देने और सऊदी अरब की राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने के निराधार आरोप लगा कर आठ साल कैद की सजा सुनाई है। सऊदी अरब की न्यायपालिका के सूत्रों ने कहा कि रियाद की अदालत ने आठ साल कैद की सजा पूरी होने के बाद तौफीक अल आमिर को दस साल के लिए देश से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अल-आमिर के वकील ने ग़ैरक़ानूनी आदेश पर दोबारा बहेस की मांग की है।
15 अगस्त 2014 - 07:09
समाचार कोड: 631218
जर्मन समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब की अदालत ने एक शिया आलिम को आठ साल की कैद की सजा का आदेश सुनाया है।