अबनाः भारत सरकार ने सूचित किया है कि इराक़ के मूसिल में दाइश के आतंकवादियों द्वारा अपहृत 39 भारतीय श्रमिक अभी भी उनके क़ब्ज़ में हैं।
भारत सरकार ने यह भी कहा कि चूंकि यह लोग आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इराक़ के मूसिल नगर में तुर्की की निर्माण कंपनी के लिए काम करने वाले भारतीय मज़दूरों का जून महीने के मध्य में अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले मिली अंतिम सूचनातक वे उनके क़ब्ज़े में थे।
अबरुद्दीन ने कहा कि संघर्ष की स्थिति में सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इराक़ के मूसिल की स्थिति बेहद ख़राब हैं। उन्होंने कहा कि हम बंदी भारतीयों के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि दाइश के आतंकवादी अपने अधिकार इलाक़े का लगातार विस्तार कर रहे हैं और वे कुर्द इलाके तक पहुंच गए हैं। अकबरुद्दीन ने कहा कि हमारे हितों पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के दृष्टिगत नई दिल्ली स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि तिकरित में फंसी 46 नर्सो को बहुत कठिन समझौते के बाद वहां से बाहर निकाल लिया जा सका था।
14 अगस्त 2014 - 13:40
समाचार कोड: 631141
भारत सरकार ने सूचित किया है कि इराक़ के मूसिल में दाइश के आतंकवादियों द्वारा अपहृत 39 भारतीय श्रमिक अभी भी उनके क़ब्ज़ में हैं।