अबनाः रूस के आतंकवाद निरोधक दल ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में दाइश के आतंकवादी गुट की वित्तीय, सामरिक और स्ट्रॉटेजिक सहायता के मार्गों का पर्दा फ़ाश किया है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार रूस के आतंकवाद निरोधक दल बी सी बी ने अपनी रिपोर्ट में दाइश को मिलने वाली वित्तीय और सामरिक सहायता के मार्गों से पर्दा फ़ाश किया है। रेडियो रूस की रिपोर्ट में बया है कि दाइश को नक़दी वित्तीय सहायता सऊदी नरेश की ओर से सीधे मिलती है, यह पैसे लंदन में एक बैक में तारिक़ अल हाशमी नामक व्यक्ति के एकांउट में डाले जाते हैं और उसके बाद तारिक़ हाशिमी कई चरणों में इन पैसों को कुर्दिस्तान इलाक़े में इज़्ज़त अद्दूरी के एक एकाउंट में डालता है और उसके बाद वह भी कई चरणों में दाइश के कुख्यात कमान्डरों के खातों में यह पैसे डालता है या उन्हें नक़दी देता है। रूस के आतंकवादी निरोधक दल ने उस बैंक और उन लोगों के नामों का वर्णन किया है जो यह पैसे निकाल सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के रूढ़ीवादी शैख़ों ने भी सऊदी नरेश को यह सुझाव दिया है कि हज से हासिल होने वाली कुछ आय को दाइश के समर्थन और इस संगठन के मारे गये लोगों के परिजनों पर ख़र्च की जाए ताकि उनके जेहाद के पुण्य में वह भी भागीदारी हों और इस तरह से सऊदी अरब पर ईश्वर की अनुकंपाओं की वर्षा होगी।
दाइश की वित्तीय सहायता के लिए जो मार्ग हैं उनमें से एक कुर्दिस्तान इलाक़े के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी की सरकार को सहायता के रूप में पश्चिमी देशों और अमरीका की वित्तीय सहायता है। कुर्दिस्तान के प्रमुख जो तेल बेचते हैं उसके ख़र्चे के रूप में इन सहायताओं को दाइश के हवाले करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पीशमर्गा सेना की कुछ टुकड़ी की ज़िम्मेदारी है कि वह प्रतिदिन दाइश ही तेल से खाद्य पदार्थों तक की आवश्यक चीज़ें दाइश को उपलब्ध कराएं और इस ख़र्चे के लिए उन पैसों का प्रयोग किया जाता है जो मसऊद बारेज़ानी पश्चिमी देशों से सहायता के रूप में हासिल करते हैं।
14 अगस्त 2014 - 13:24
समाचार कोड: 631130
रूस के आतंकवाद निरोधक दल ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में दाइश के आतंकवादी गुट की वित्तीय, सामरिक और स्ट्रॉटेजिक सहायता के मार्गों का पर्दा फ़ाश किया है।