14 अगस्त 2014 - 13:08
आयतुल्लाह नम्र को लेकर हिज़्बुल्लाह ने सऊदी अरब को चेताया।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सऊदी अरब के वरिष्ठ मौलाना आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर अल-नम्र के विरुद्ध हर प्रकार की न्यायायिक कार्यवाही को रोकने की मांग की है।

अबनाः लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सऊदी अरब के वरिष्ठ मौलाना आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर अल-नम्र के विरुद्ध हर प्रकार की न्यायायिक कार्यवाही को रोकने की मांग की है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सऊदी मौलाना के विरुद्ध हर प्रकार की न्यायायिक प्रक्रिया के जारी रहने से इलाक़े का वातावरण अधिक संकटमयी हो जाएगा। बुधवार की शाम जारी होने वाले इस बयान में सऊदी अधिकारियों से शेख़ बाक़िर अल-नम्र के विरुद्ध न्यायायिक कार्यवाही रोकने की मांग की गयी है और कहा गया है कि वर्ष 2012 से निराधार आरोपों में जेल में बंद सऊदी मौलाना के विरुद्ध न्यायायिक कार्यवाही पर सऊदी अधिकारियों के बल का लक्ष्य, उनको कड़ा दंड सुनाना है।
हिज़्बुल्लाह के बयान में आया है कि इस सऊदी मौलाना की गिरफ़्तारी और स्वभाविक राजनैतिक गतिविधियों के कारण उनके विरुद्ध मुक़द्दमा चलाया जाना, इस बात को दर्शाता है कि यह अधिकार दुनिया के हर व्यक्ति को है और अपनी नीतियों को बयान करना हर मनुष्य का स्वभाविक अधिकार है जिस पर समस्त अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और इलाही दीन ताकीद करते हैं।
हिज़्बुल्लाह के बयान में सऊदी अधिकारियों से शेख़ बाक़िर अल-नम्र के विरुद्ध न्यायायिक कार्यवाही को रोकने की मांग करते हुए ज़ोर दिया गया है कि इस मामले में हर प्रकार के अन्यायपूर्ण आदेश के जारी होने से इस्लामी संबंध बिगड़ सकते हैं और इलाक़े का वातावरण संकटमयी हो जाएगा। हिज़्बुल्लाह के बयान में आया है कि आज इलाक़े को पहले से अधिक उन ख़तरों से मुक़ाबले के लिए सहयोग की आवश्यकता है जिससे इस्लामी और अरब जगत जूझ रहा है।