14 अगस्त 2014 - 13:05
इराक़ी सेना ने दसियों आतंकवादियों को मार गिराया।

अलअंबार प्रांत के हदीसा इलाक़े के एक अधिकारी अब्दुल हकीम जुग़ैफ़ी ने बुधवार को बताया कि पूर्वी रमादी में आतंकवादियों के मुख्य ठिकानों पर वायु सेना ने ज़बरदस्त हमला किया जिसमें दाइश के दसियों आतंकवादी मारे गये।

अबनाः इराक़ में सेना की कार्यवाही में दसियों दाइश के आतंकी मारे गये हैं। अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अलअंबार प्रांत के हदीसा इलाक़े के एक अधिकारी अब्दुल हकीम जुग़ैफ़ी ने बुधवार को बताया कि पूर्वी रमादी में आतंकवादियों के मुख्य ठिकानों पर वायु सेना ने ज़बरदस्त हमला किया जिसमें दाइश के दसियों आतंकवादी मारे गये।
सोमरिया न्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि वायु सेना के जंगी जहाज़ों ने बुधवार को पूर्वी रमादी से 180 किलोमीटर दूर अलहदीसा इलाक़े के अलवुस पर हमला किया जिसमें दसियों आतंकवादी मारे गये। अब्दुल हकीम जुग़ैफ़ी का कहना है कि सेना ने सूक्ष्म गुप्तचर जानकारी के बाद दाइश के कई ठिकानों पर बमबारी की।
उनका कहना था कि इस कार्यवाही में थल सेना और स्थानीय लोगों की सहायता ली गयी जिसके बाद इलाक़े पर सेना का भरपूर कंट्रोल हो गया। ग़ौरतलब है कि इराक़ी सेना, स्थानीय क़बाईलियों और स्वयंसेवी बलो की सहायता से आतंकवादियों के विरुद्ध मूसेल, तिकरीत, बाबिल, रमादी, फ़ल्लूजा, सामर्रा, शरक़ात, दियाला और अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाये हुए है जिसके दौरान अब तक सैकड़ों आतंकवादी मारे जा चुके हैं।