14 अगस्त 2014 - 12:58
फ़िलिस्तीनी अब भी बना रहें मीज़ाइलें।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के व्यापक हमले, इलाक़े में प्रतिरोधकर्ता गुटों के मीज़ाइल और हथियारों के निर्माण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का विघ्न उत्पन्न न कर सके।

अबनाः ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के व्यापक हमले, इलाक़े में प्रतिरोधकर्ता गुटों के मीज़ाइल और हथियारों के निर्माण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का विघ्न उत्पन्न न कर सके।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने कहा कि ग़ज़्ज़ा जंग को एक महीने से अधिक का समय हो गया है लेकिन ज़ायोनी शासन अपने एक भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका। उन्होंने ज़ोर दिया कि ग़ज़्ज़ा जंग के दौरान अलक़स्साम ब्रिगेड के कारख़ानों में मीज़ाइलों के निर्माण का जारी रहना, दोस्तों और दुश्मनों के लिए यह संदेश है कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल का कोई भी एक लक्ष्य व्यवहारिक नहीं हुआ।
ग़ौरतलब है कि हमास की सैन्य शाख़ा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप जारी की थी जिसमें इस गुट के संघर्षकर्ता एम-75 मीज़ाइल बना रहे थे जबकि इस्राईल ने दावा किया था कि क़स्साम के मीज़ाइल ख़त्म हो चुके हैं।