अबनाः लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जनरल सिक्रेट्री सैयद हसन नसरुल्लाह ने ज़ोर दिया है कि प्रतिरोध ने इस्राईली दुश्मन के लिए जो कुछ तैयार किया है उसका सीरिया में जो कुछ वह कर रहा है उस पर तनिक भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने ज़ोर दिया कि सीरिया में जो कुछ इस्राईल कर रहा है उससे हमारी योजनाओं और ज़ायोनियों से मुक़ाबले के लिए हमारे हथियारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सैयद हसन नसरुहल्लाह ने ज़ोर दिया कि जैसे हमने अपनी दक्षिणी सीमाओं की रक्षा की है उसी प्रकार हम अपने देश और सीरिया के साथ लगी अपनी सीमा की रक्षा करेंगे और अब उन लोगों का दृष्टिकोण तब्दील होने लगा है जिन्होंने सीरिया में हमारे हस्तक्षेप का विरोध किया था। उनका कहना था कि सीरिया में हमारे हस्तक्षेप का विरोध करने वाले हमारी नीतियों का समर्थन कर रहे हैं।
हिज़्बुल्लाह के जनरल सिक्रेट्री सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हम प्रतिरोधकर्ता गुट हैं और हमारे लिए ज़ायोनी शासन के साथ जंग में किसी भी प्रकार की रेड लाईन नहीं है। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध को यह अधिकार हासिल है कि वह वास्तविक जीत हासिल करे।
14 अगस्त 2014 - 12:52
समाचार कोड: 631107
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जनरल सिक्रेट्री सैयद हसन नसरुल्लाह ने ज़ोर दिया है कि प्रतिरोध ने इस्राईली दुश्मन के लिए जो कुछ तैयार किया है उसका सीरिया में जो कुछ वह कर रहा है उस पर तनिक भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।