12 अगस्त 2014 - 18:54
देश की प्रतिरक्षा ही ईरान की विदेश नीति का आधार।

ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि देश की प्रतिरक्षा ही ईरान की विदेश नीति का आधार है। हुसैन देहक़ान ने मंगलवार को विदेश में तैनात ईरानी कूटनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सशस्त्र सेना और प्रतिरोधक शक्ति ही ईरान की विदेश नीति का मुख्य आधार है।

अबनाः ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि देश की प्रतिरक्षा ही ईरान की विदेश नीति का आधार है। हुसैन देहक़ान ने मंगलवार को विदेश में तैनात ईरानी कूटनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सशस्त्र सेना और प्रतिरोधक शक्ति ही ईरान की विदेश नीति का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से इस्लामी रिपब्लिक ईरान ने एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय एवं प्रभावी भूमिका निभाई है।
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि आधुनिक चेतावनियों के मुक़बाले में देश हर तरह की चेतावनी का उत्तर देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि शत्रु की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के रक्षा मंत्रालय ने उन्हें अवसर में परिवर्तित करके सशस्त्र बलों को इतना अधिक सक्षम बना दिया कि वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
रक्षामंत्री हुसैन देहक़ान ने कहा कि ईरान और उसके सहयोगियों की शक्ति इतनी हो चुकी है कि इस्राईली शासन जो, कल तक नील से फ़ुरात तक के क्षेत्र पर कंट्रोल का स्वपन देखा करता था अब स्वयं ही अपने द्वारा बनाई गई जातीवादी दीवार के पीछे सीमित हो गया है तथा फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध के कारण बहुत बुरी स्थिति में फंस चुका है।