12 अगस्त 2014 - 16:45
अमरीका ख़ुल्लम ख़ुल्ला इराकी कुर्दों को सशस्त्र कर रहा है।

एक अमरीकी अधिकारी ने नाम न बताये जाने की शर्त पर बताया कि ओबामा सरकार ने इराकी कुर्दों को डायरेक्ट सशस्त्र करना शुरू कर दिया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सरकार के एक आला अफ़सर ने कहा है कि अमरीका ने खुल्लम खुल्ला इराकी कुर्दों को सशस्त्र करना शुरू कर दिया है। फ़ार्स समाचार एजैंसी की रिपोर्ट के अनुसार एक अमरीकी अधिकारी ने नाम न बताये जाने की शर्त पर बताया कि ओबामा सरकार ने इराकी कुर्दों को डायरेक्ट सशस्त्र करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर अमेरिकी रक्षामंत्री चेक हेगल ने दावा किया है कि इराक़ में दाइश के खिलाफ़ अमरीका के हमले बड़े प्रभावी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका इराक में शांति सुरक्षा बहाल करने के दूसरे रास्तों की भी समीक्षा कर रहा है। ग़ौरतलब है कि अमरीका ने इराक़ में दाइश के ठिकानों पर बमबारी शुरू की है जबकि अब तक वह दाइश आतंकवादी संगठन को असद सरकार के विरूद्ध इस्तेमाल कर रहा था।