अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय कंपनियों ने यहूदी कालोनियों में तैयार किये जाने वाले प्रोडक्ट्स खरीदने से इंकार कर दिया है। इस्राईली अखबार दि मारक्ज़ ने आज के प्रकाशन में लिखा है कि यूरोपीय कंपनियों ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईली शासन के अपराधों पर विरोध जताते हुए अधिकृत फ़िलिस्तीन में यहूदी कालोनियों में तैयार किये जाने वाले प्रोडक्ट्स का बाईकॉट कर दिया है। इस रिपोर्ट में आया है कि स्कैंडिनेवियाई देशों, ब्रिटेन, फ्रांस और बेल्जियम तथा आयरलैंड की मार्किटिंग नेटवर्क ने भी यहूदी कालोनियों के उत्पादों काल बाईकॉट करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ इस्राईली शासन की दरिंदगी इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके समर्थक भी उससे पल्ला छुड़ाने की कोशिश करने लगे हैं।
12 अगस्त 2014 - 16:18
समाचार कोड: 630701
यूरोपीय कंपनियों ने यहूदी कालोनियों में तैयार किये जाने वाले प्रोडक्ट्स खरीदने से इंकार कर दिया है।