12 अगस्त 2014 - 15:14
इस्राईल के ख़िलाफ़ इस्राईल ही में प्रदर्शन।

इस्राईल पुलिस ने इस प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों इस्राईलियों ने तेल अवीव में ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के खिलाफ जुलूस निकाला।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल पुलिस ने इस प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों इस्राईलियों ने तेल अवीव में ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के खिलाफ जुलूस निकाला। इस जुलूस के अवसर पर “अब शांति आंदोलन” के कार्यकर्ताओं ने ऐसे प्ले कार्ड उठा रखे थे जिन पर लिखा था कि “सामूहिक नरसंहार का सिलसिला बंद करो और ग़ज़्ज़ा की नाकेबंदी खत्म करो” शांति आंदोलन ने इससे पहले तेल अवीव में प्रदर्शन की अपील की थी ताकि इस्राईल से मांग की जाये कि वह अपनी नीति बदल कर अपने राजनीतिक उपाय ढ़ूंढ़े। गौरतलब है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हमले के बाद पूरी दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईल शासन के खिलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं।