अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी मालिकी, इस देश के राष्ट्रपति के खिलाफ़ संविधान के उल्लंघन को लेकर मुक़दमा दायर करेंगे। इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा है कि चूंकि इस देश के राष्ट्रपति ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संविधान का उल्लंघन किया है इसलिए उनके खिलाफ़ मुक़दमा दायर किया जाएगा। नूरी मालिकी ने कहा कि वह इराक़ की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से निश्चित अवधि दस अगस्त तक नए प्रधानमंत्री का निर्धारण न कर सकने के कारण राष्ट्रपति फ़ुवाद मासूम के खिलाफ़ फ़ेडरल अदालत में केस दायर करेंगे। गौरतलब है कि इराक के संसदीय चुनाव में नूरी मालिकी के नेतृत्व में कानून एकता, एलायंस सबसे ज़्यादा सीटें लाने में सफल रहा है। नूरी मालिकी ने कहा कि वह तीसरे दौर के लिए प्रधानमंत्री के चुनाव में शिरकत न करने के लिए पड़ने वाले दबाव के सामने घुटने नहीं टेकेंगे।
11 अगस्त 2014 - 20:43
समाचार कोड: 630466
इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी मालिकी, इस देश के राष्ट्रपति के खिलाफ़ संविधान के उल्लंघन को लेकर मुक़दमा दायर करेंगे। इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा है कि चूंकि इस देश के राष्ट्रपति ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संविधान का उल्लंघन किया है इसलिए उनके खिलाफ़ मुक़दमा दायर किया जाएगा।