11 अगस्त 2014 - 20:33
दाइश सरग़ना अबू बकर बग़दादी का चचेरा भाई गिरफ्तार।

इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों ने दाइश आतंकवादी गुट के प्रमुख अबू बकर बग़दादी के चचेरे भाई मोहम्मद हरदान को तिकरित में गिरफ्तार कर लिया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों ने दाइश आतंकवादी गुट के प्रमुख अबू बकर बग़दादी के चचेरे भाई मोहम्मद हरदान को तिकरित में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार इराकी सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई में हरदान के तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच उत्तरी इराक़ के मख़मूर क्षेत्र को भी दाइश के क़ब्जे से आज़ाद करा लिया गया है। इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि देश के उत्तरी क्षेत्र मख़मूर को आतंकवादियों के क़ब्जे से पूरी तरह आज़ाद करा लिया गया है। मखमूर को आज़ाद कराने के लिये पीश्मर्गा और आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुई थीं। सोमरिया न्यूज़ एजेंसी के अनुसार कुरदिस्तान की पीश्मर्गा फ़ोर्स ने आज मख़मूर को आतंकवादियों से मुक्त कराने के बाद इर्बील के दक्षिण में स्थित दोकुर्दे कान की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। उधर फ़ल्लूजा और मूसेल के पास इराकी सुरक्षा अधिकारियों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को होने वाली झड़पों में दाइश के कम से कम 74 आतंकवादी मारे गए हैं।