11 अगस्त 2014 - 19:50
सीरिया में सुन्नियों का नरसंहार, इराक में ऐज़दी समुदाय के लोग ज़िंदा ज़िंदा दफ़न। + तस्वीरें

सीरिया के दैरुज़ ज़ूर में तकफ़ीरी आतंकवादी समूहों ने अहले सुन्नत के 19 लोगों की बेदर्दी से गोली मार कर हत्या कर दी है जबकि कुछ लोगों को सूली पर चढ़ा कर मौत के घाट उतार दिया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजंसी अबनाः सीरिया के दैरुज़ ज़ूर में तकफ़ीरी आतंकवादी समूहों ने अहले सुन्नत के 19 लोगों की बेदर्दी से गोली मार कर हत्या कर दी है जबकि कुछ लोगों को सूली पर चढ़ा कर मौत के घाट उतार दिया है।
उधर इराक के गृह मंत्री ने कहा कि तकफ़ीरी समूह दाइश ने इराक़ के उत्तरी क्षेत्र में बसने वाली ऐज़दी समुदाय के पांच सौ लोगों की हत्या कर दी है जबकि कुछ को ज़िंदा ज़िंदा दफ़न कर दिया है।
इराक की मानवाधिकार संस्था के प्रमुख मोहम्मद शया अल-सौदानी ने कहा है कि उनके पास कुछ ऐसे दस्तावेज हैं जिनसे पता चलता है कि दाइश आतंकवादियों ने ऐज़दी समुदाय के कुछ लोगों को ज़िंदा ज़िंदा दफ़न कर दिया है जिनमें कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि उन्होंने तीन सौ महिलाओं को कनीज़ी में ले लिया है।
गौरतलब है कि दाइश नामक वहाबी आतंकवादी संगठन का इस्लाम से तनिक भी संबंध नहीं है उनकी निगाह में न शिया न सुन्नी का कोई सम्मान है और न किसी दूसरे समुदाय का, उनको केवल एक ही काम में मज़ा आता है और वह बेगुनाहों की हत्या और नरसंहार। जबकि अंतर-राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन या मूक दर्शक बने हैं या हत्यारों का समर्थन कर रहे हैं।