11 अगस्त 2014 - 19:23
आयतुल्लाह सीसतानी की अपील, शेख नम्र को मौत की सज़ा से बचाया जाए।

आयतुल्लाह सीसतानी के क़रीबी सूत्रों ने ख़बर दी है कि आयतुल्लाहिल उज़मा सीसतानी ने इस देश के राष्ट्रपति से मांग की है कि सऊदी अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डाल कर आयतुल्लाह शेख नम्र बाक़िरुल नम्र को मौत की सज़ा दिए जाने का फैसला रुकवा जाए।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक में आयतुल्लाह सीसतानी के क़रीबी सूत्रों ने ख़बर दी है कि आयतुल्लाहिल उज़मा सीसतानी ने इस देश के राष्ट्रपति से मांग की है कि सऊदी अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डाल कर आयतुल्लाह शेख नम्र बाक़िरुल नम्र को मौत की सज़ा दिए जाने का फैसला रुकवा जाए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आयतुल्लाह सीसतानी ने इराक़ के राष्ट्रपति 'फ़ुवाद मासूम' से कहा है कि वह सऊदी अरब के बुजुर्ग आलिमे दीन शेख़ नम्र को मौत की सज़ा से बचाएँ।
सऊदी अरब के जेद्दा में स्थित अदालत ने कल मंगलवार को आयतुल्लाह शेख नम्र के खिलाफ़ दर्ज मुकदमे की सुनवाई का फैसला किया है कहा जाता है कि अदालत इस सुनवाई में शेख नम्र को मृत्युदंड देने का आदेश जारी कर देगी।
सूत्रों के अनुसार आयतुल्लाह सीसतानी का संदेश सऊदी अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।
गौरतलब है कि सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने आठ जनवरी 2012 को आयतुल्लाह शेख नम्र की गाड़ी पर फ़ायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वह दो साल से सऊदी अधिकारियों की जेल में बंद हैं। रिपोर्ट के अनुसार शेख नम्र की गिरफ्तारी के दो साल बाद सऊदी अदालत ने कल मंगलवार 12 अगस्त को उनके खिलाफ़ दर्ज मामले की सुनवाई के बाद मौत का आदेश सुनाने का फैसला किया है।