अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमले के दौरान साठ मस्जिदों को शहीद कर दिया है। फ़िलिस्तीन की एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीन के वक़्फ़ और धार्मिक मामलों से सम्बंधित मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस्राईली फ़ौज ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में हालिया हमलों के दौरान साठ मस्जिदों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है जबकि एक सौ पचास मस्जिदों को नुक़सान पहुंचा है।
फ़िलिस्तीन के वक़्फ़ और धार्मिक मामलों से सम्बंधित मंत्रालय ने इस्राईली सरकार पर मस्जिदों को जानबूझ कर शहीद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा में ग्यारह मकबरों, ज़कात कमेटियों की तीन इमारतों और लड़कों के एक मदरसे को अपने हमलों का निशाना बनाया है। उधर फ़िलिस्तीन के कृषि मंत्रालय ने कल एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि फ़िलिस्तीन की ख़ेती बाड़ी की जाने वाली ज़मीनों पर इस्राईली शासन के हमलों के नतीजे में चार सौ मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
10 अगस्त 2014 - 07:56
समाचार कोड: 630127
फिलिस्तीन के वक़्फ़ और धार्मिक मामलों से सम्बंधित मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस्राईली फ़ौज ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में हालिया हमलों के दौरान साठ मस्जिदों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है जबकि एक सौ पचास मस्जिदों को नुक़सान पहुंचा है।