अबनाः नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के ताज़ा हमले में कम से कम 5 फ़िलिस्तीनी शहीद और 7 अन्य घायल हुए हैं।
फ़िलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि इनमें से 2 फ़िलिस्तीनी, शनिवार की सुबह अलमग़ाज़ी शरणार्थी शिविर में शहीद हुए। राहत कर्मियों का कहना है कि केन्द्रीय ग़ज़्ज़ा के नुसैरात क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद से 3 अन्य फ़िलिस्तीनियों के शव बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को हमास और इस्राईल के बीच अस्थाई संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद से ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले में अबतक शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 9 हो गई है।
ग़ौरतलब है कि 8 जूलाई से ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में अब तक शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 1900 से अधिक हो गई है जिसमें 400 बच्चे हैं। इसी तरह इन हमलों में 10000 से अधिक फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।
10 अगस्त 2014 - 04:14
समाचार कोड: 630074
नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के ताज़ा हमले में कम से कम 5 फ़िलिस्तीनी शहीद और 7 अन्य घायल हुए हैं।