अबनाः इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री ने मुसलमान राष्ट्रों के प्रतिरोध को इस्लाम के दुश्मनों के षड्यंत्रों की नाकामी का मुख्य कारण बताया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि वास्तव में वह चीज़ जो दुश्मन को नाकाम बनाती है वह प्रतिरोध है जिसका स्पष्ट उदाहरण शहीद हैं। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के मज़ारे शरीफ़ के शहीदों की 16वीं बरसी पर कहा कि शहीद, प्रतिरोध का वास्तविक उदाहरण हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान की विदेश नीति वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देशन पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने इसी तरह ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के अत्याचारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ज़ायोनियों ने एक महीने के हमले और जनसंहार के बाद अंततः प्रतिरोध के सामने घुटने टेक दिये और संघर्ष विराम की मांग की। ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि यह सब कुछ, ज़ायोनियों के अत्याचारों के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों के कड़े प्रतिरोध का परिणाम है।
10 अगस्त 2014 - 04:05
समाचार कोड: 630070
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री ने मुसलमान राष्ट्रों के प्रतिरोध को इस्लाम के दुश्मनों के षड्यंत्रों की नाकामी का मुख्य कारण बताया है।