10 अगस्त 2014 - 03:53
लेबनान में सऊदी अरब के हस्तक्षेप की आलोचना।

लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि वह लोग जो दाइश तथा अन्य आतंकवादी संगठनों का आर्थिक मदद कर रहे हैं वह वही लोग हैं जो लेबनान के कुछ नेताओं को बहका रहे हैं।

अबनाः लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि वह लोग जो दाइश तथा अन्य आतंकवादी संगठनों का आर्थिक मदद कर रहे हैं वह वही लोग हैं जो लेबनान के कुछ नेताओं को बहका रहे हैं।
एमील लोहूद ने शनिवार को अलमनार टीवी चैनल को दिये अपने इंटरव्यू में कहा कि वास्तव में दाइश नामक आतंकवादी संगठन, अमरीकी समर्थन से इस्राईली योजना का हिस्सा है जिसकी कुछ अरब देश आर्थिक मदद कर रहे हैं। उन्होंने लेबनान के आंतरिक मामलों में सऊदी अरब के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए कहा कि दाइश जैसे आतंकवादी संगठनों के मुक़ाबले में सीरिया की सरकार और हिज़बुल्लाह ने कड़ा प्रतिरोध न किया होता तो आतंकवादी संगठनों के आतंकवादी इस समय लेबनान के राष्ट्रपति भवन मे विराजमान होते।
लेबनान के पूर्व राष्ट्रपति एमील लहूद ने सऊदी अरब की ओर से लेबनान के लिए 3 अरब डालर की सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज से 8 महीने पहले सऊदी अरब ने लेबनान के लिए तीन अरब डालर ही घोषणा कर रखी है किंतु इस सहायता की एक कौड़ी भी अभी तक लेबनान को नहीं मिली है। ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब ने 8 महीने पहले घोषणा की थी कि वह फ़्रांस को 3 अरब डालर देगा जिसके बदले में वह लेबनान को हथियार उपलब्ध कराएगा।